जयपुर: राजधानी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में मंकीपॉक्स का फिर संदिग्ध मरीज सामने आया है। इसके बाद मरीज को किशनगढ़ से RUHS अस्पताल मरीज भेजा गया। फिलहाल संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने SMS मेडिकल कॉलेज को सैंपल भेजा। चिकित्सकों के मुताबिक प्रथमदृष्टया गंभीर चिकनपॉक्स जैसे लक्षण है, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
RUHS के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि एक 20 साल का युवक किशनगढ़ से रविवार देर रात रेफर होकर आया था। वह बैंगलुरु में पढ़ाई करता है और उसे बुखार आने व शरीर पर दाने दिखने के बाद संदिग्ध मानते हुए जयपुर रेफर किया गया। सतर्कता बरतते हुए मरीज को आईसोलेट किया है। उसके सैंपल मंकी पॉक्स की जांच के लिए SMS मेडिकल कॉलेज भिजवाए है। मरीज की अभी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया रिपोर्ट आने के बाद ही कंफर्म होगा कि मंकी पॉक्स का वायरस है या चिकन पॉक्स। ऐसे में हमने सामान्य ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है।
फिलहाल पूरे प्रदेश में यह पहला संदिग्ध मामला सामने आया है और इसे लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से एक विस्तृत गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके तहत सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पतालों के चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि मंकी पॉक्स से जुड़ा कोई भी लक्षण मरीज में देखने को मिलता है तो उसे तुरंत रेफर किया जाए। इसके अलावा केवल जयपुर की बात करें तो SMS अस्पताल और आरयूएचएस अस्पताल में अलग से आइसोलेशन वार्ड इस तरह के संदिग्ध मरीजों के लिए तैयार किए गए हैं।
ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से मंकी पॉक्स को लेकर विस्तृत गाइडलाइन भी जारी की गई है। लोगों से सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।
संबंधित खबरें
पश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
31 mins agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
59 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 hr agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 hr agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 hr agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
5 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines