नई दिल्ली: राजस्थान के सीकर जिले स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में आज सुबह भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों।’
इस हादसे पर कोटा से बीजेपी सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘राजस्थान के खाटूश्याम जी मंदिर में भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस आघात को सहन करने का बल दें। पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी खाटू श्याम जी मेले में मची भगदड़ पर दुख और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
बताया जा रहा है कि आज सावन का आखिरी सोमवार होने की वजह से सुबह से ही मंदिर परिसर में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे तभी 5 बजे सुबह मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ गया और अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु नीचे जमीन पर गिर गए और उन्हें उठने का मौका ही नहीं मिल पाया। फिलहाल खाटूश्यामजी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
6 mins agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
21 mins agoउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
1 hr agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
2 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
3 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines