Rajasthan: 'ऑपरेशन सरहद' के तहत पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के जासूस गिरफ्तार, गोपनीय सूचना भेजने का आरोप

Spy of Pakistani intelligence agency ISI arrested

Spy of Pakistani intelligence agency ISI arrested

जयपुर: राजस्थान के पश्चिमी जिलों से बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘ऑपरेशन सरहद’ के तहत पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर और पाली में ऑपरेशन सरहद के तहत यह कार्रवाई जारी है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सेना से जुड़े कुछ जवान भी हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए सेना के जवान पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को जानकारी दे रहें थे। भारतीय खुफिया एजेंसी इन पर लगातार नजर बनाए हुए थी। खबर ये भी आ रही है कि अभी सेना के और जवानों को हिरासत में लिया जा सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा इस भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी की इस कारवाई से अभी और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। क्योंकि इस कार्रवाई में इलाके के कई आम नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है। जो आम नागरिक हिरासत में लिए गए हैं उनपर शक है कि वो सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एंजेंसी को भारतीय सेना की गोपनीय फोटो, वीडियो सहित कई जानकारियां भेजते थे। हांलाकी इस कारवाई के बाद कई और खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ