हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: एनएच -52 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घर में छाया मातम

विज्ञापन
chomu road accident

जयपुर: राजधानी के चौमूं कस्बे से दुर्घटना की खबर सामने आयी है। चौमूं इलाके में एनएच -52 पर राजावास पुलिया के पास तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक बस्सी को रहने वाला था और जयपुर से चौमूं की तरफ जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जानकारी लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी है। पुलिस ने बताया है की दुर्घटना में मृतक युवक की पहचान आरके पुरम कॉलोनी बस्सी निवासी भानु प्रताप तिवारी पुत्र त्रिलोक नाथ तिवारी के रूप में हुई है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर टांटियावास टोल प्लाजा कर्मचारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। टोल कर्मचारियों ने एंबुलेंस की मदद से मृतक के शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए परिजनों को बुलाया गया है।

टोल कर्मचारी ने बताया कि बाइक सवार युवक जयपुर से चौमूं की ओर जा रहा था। इसी दौरान राजावास पुलिया चिरमी ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।

इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है। आखिर किस वाहन ने मृतक की गाड़ी को टक्कर मारा था। फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया कि किस गाड़ी ने मृतक को टक्कर मारा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज जाँच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें