हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
Bikaner Road Accident

जयपुर: राजस्थान के बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे (Bikaner Road Accident) की खबर सामने आ रही है। बीकानेर-नोखा राजमार्ग पर उदयरामसर के पास देर रात एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक शाहरुख और अरबाज दोनों भाई थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे व्यक्ति की पहचान दिनेश (पुत्र जगदीश मेघवाल) के रूप में हुई है।

मृतकों में दो सगे भाई थे

गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात थाने में सूचना मिली थी, कि उदयरामसर के पास पेट्रोल पंप से आगे सड़क हादसा हुआ है। जिस पर मौके पर पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल और 3 लोग नीचे गिरे हुए मिले। इनमें से दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा व्यक्ति घायल था। पुलिस के अनुसार ट्रेलर चालक हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे नाकाबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

चालक नोखा के पास से पकड़ा

दरअसल बिकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के उदयरामसर के पास शुक्रवार तड़के सड़क हादसे तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया। यहां एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। इसमें दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने नोखा के पास से पकड़ लिया है।

पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि अचानक सामने से बाइक आने से ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और बाइक को टक्कर लग गई। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें