अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के थानागाजी से निर्दलीय विधायक कांति मीणा के बेटे द्वारा परिवादी से घूस मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक थानागाजी से निर्दलीय विधायक के बेटे लोकेश ने परिवादी से हैंडपंप लगाने के काम को लेकर 5 लाख रूपये की घूस मांगी और दूसरे बेटे कृष्णकांत ने घूस ली। इस कार्रवाई को एसीबी ने अंजाम दिया है।
बता दें कि थानागाजी में जयपुर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानागाजी के निर्दलीय विधायक कांतिलाल मीणा के दो बेटे लोकेश व कृष्ण को पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके साथ राजगढ़ विकास अधिकारी नेतराम व प्रधान के बेटे जयप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल परिवादी के 26 लाख के बिल अटके पड़े थे। विधायक के बेटों ने पीड़ित से हैंडपंप के ठेके का 15 लाख का बिल पास कराने की एवज में 5 लाख रूपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद एसीबी के द्वारा सत्यापन करने के बाद बीती रात को जयपुर एसीबी ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं कांति लाल मीणा वैसे तो निर्दलीय विधायक हैं लेकिन सीएम अशोक गहलोत के समर्थक माने जाते हैं। कार्रवाई के बाद एसीबी आरोपियों को कहां लेकर गई है, यह किसी को नहीं पता है। रात को ही एसीबी की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
20 mins agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
51 mins agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
57 mins agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 hr agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
4 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
5 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
5 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
6 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines