Rajasthan: अलवर के थानागाजी से निर्दलीय विधायक कांति मीणा के बेटों ने मांगी घूस, दोनों बेटे गिरफ्तार

Sons of independent MLA Kanti Meena

निर्दलीय विधायक कांति मीणा के बेटे घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के थानागाजी से निर्दलीय विधायक कांति मीणा के बेटे द्वारा परिवादी से घूस मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक थानागाजी से निर्दलीय विधायक के बेटे लोकेश ने परिवादी से हैंडपंप लगाने के काम को लेकर 5 लाख रूपये की घूस मांगी और दूसरे बेटे कृष्णकांत ने घूस ली। इस कार्रवाई को एसीबी ने अंजाम दिया है।

बता दें कि थानागाजी में जयपुर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानागाजी के निर्दलीय विधायक कांतिलाल मीणा के दो बेटे लोकेश व कृष्ण को पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके साथ राजगढ़ विकास अधिकारी नेतराम व प्रधान के बेटे जयप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

दरअसल परिवादी के 26 लाख के बिल अटके पड़े थे। विधायक के बेटों ने पीड़ित से हैंडपंप के ठेके का 15 लाख का बिल पास कराने की एवज में 5 लाख रूपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद एसीबी के द्वारा सत्यापन करने के बाद बीती रात को जयपुर एसीबी ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं कांति लाल मीणा वैसे तो निर्दलीय विधायक हैं लेकिन सीएम अशोक गहलोत के समर्थक माने जाते हैं। कार्रवाई के बाद एसीबी आरोपियों को कहां लेकर गई है, यह किसी को नहीं पता है। रात को ही एसीबी की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ