जालोर: राजस्थान के जालोर के जसवंतपुरा क्षेत्र में एक संत रविनाथ महाराज ने फंदा लगाकार सुसाइड कर लिया। इसका कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। आश्रम के संतों ने स्थानीय भाजपा विधायक पर साधु को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जसवंतपुरा पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, लेकिन उसमें लिखी बातों का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। हांलाकि, संत समाज के लोग सुसाइड नोट को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा गांव में मंदिर के बाहर सड़क किनारे खड़े पेड़ पर संत रविनाथ महाराज का शव लटकता हुआ था। शुक्रवार सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान पुलिस को संत के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। संत की आत्महत्या की खबर लगने के बाद मौके पर साधु-संतों की भीड़ जुट गई।
वहीं, दलित समुदाय के लोगों का आरोप है कि सुसाइड नोट को सार्वजनिक करके नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा शव को उतारने नहीं दिया जाएगा। जिसके चलते गतिरोध चल रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बीते दिनों भीनमाल के विधायक पूराराम चौधरी और व संत रविदास के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। उसके बाद आत्महत्या का मामला सामने आया है। ऐसे में दलित समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार आश्रम के पीछे भीनमाल विधायक पूराराम सहित कुछ लोगों की जमीन है, लेकिन रास्ता नहीं था। इस पर साधु के आश्रम में से रास्ता लेने को लेकर विवाद चल रहा था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
8 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
8 hrs agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 hrs ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
10 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
10 hrs agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 hrs agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
11 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
11 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
12 hrs agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines