Rajasthan: राज्य सरकार की बॉन्ड नीति के विरोध में उतरे रेजिडेंट डॉक्टर्स, किया काम का बहिष्कार

SMS Hospital Doctors Protest

एसएमएस हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर: राजस्थार में राज्य सरकार की बॉन्ड नीति के विरोध में उतरे रेजिडेंट डॉक्टर्स ने गुरूवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया। जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के बैनर तले रेजिडेंट डॉक्टर्स आरडी हॉस्टल में जुटे और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अपनी विभिन्न मांगों पर कार्रवाई को लेकर आरडी हॉस्टल से त्रिमूर्ति सर्किल तक रैली भी निकाली। रैली में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर्स शामिल हुए ।

रेजिडेंट डॉक्टर्स के कार्य बहिष्कार के चलते एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े और अन्य अस्पतालों मेंकार्य प्रभावित रहा। मरीजों की परेशानी को देखते हुए रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कार्य बहिष्कार से आइसीयू और इमरजेंसी सेवाओं को अलग रखा।

हालांकि इस बहिष्कार से वार्डों और ओपीडी में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई। जार्ड के अध्यक्ष डॉ.नीरज डामोर ने कहा कि राज्य सरकार की बॉन्ड नीति की विसंगति, योग्यता के विपरित पदों पर नियुक्ति, रेजिडेंट्स के साथ हुए समझौते को लागू करने सहित विभिन्न मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

आगे कहा कि डॉक्टर्स की प्राथमिकता रहेगी कि मरीजों को परेशानी नहीं हो, इसलिए आइसीयू और इमरजेंसी में रेेजिडेंट्स काम करते रहेंगे। वहीं जब तक सरकार का कोई प्रतिनिमंडल वार्ता नहीं करेगा तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। देर रात जार्ड ने जनरल बॉडी की बैठक बुलाकर कार्य बहिष्कार को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ