बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला में बारिश (Heavy Rainfall in Bikaner) कहर बरपा रही है। गुरुवार अलसुबह बारिश के कारण खेत में बना एक कच्चा मकान ढह गया, जिससे उसमें सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पति, पत्नी और 13 साल के बेटे की मलब में दबने से मौत हो गई। घटना का पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसा खाजूवाला के 25 बीएलडी में गुरुवार अलसुबह हुआ।
हादसा खाजूवाला तहसील के दंतौर का है। यहां बुधवार को 2 घंटे तक लगातार भारी बारिश हुई। जिससे 25 BLD ग्राम पंचायत 17KHM खाजूवाला का एक मकान ढह गया। हादसे में 40 साल के महावीर कुम्हार, 38 साल की पत्नी सावित्री और 13 साल के बेटे योगेश की मौत हो गई। मकान खेत में बना था। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
घर की पालतू बिल्ली की भी हादसे में मौत
मकान गिरने की सूचना पर गांव से लोग महावीर के खेत पहुंचे। जिला प्रशासन व पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस प्रशासन आए तब तक ग्रामीणों ने शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया। घर की पालतू बिल्ली की भी हादसे में मौत हुई है।
मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने भी अफसोस जताया
घटना की सूचना मिलने के बाद दंतौर थानाधिकारी हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया। थाना अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि इलाके में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। गोबर और गारे से बना यह मकान बारिश झेल नहीं पाया और ढह गया। मकान के मलबे में दबने से महावीर कुमार और उसकी पत्नी पुत्र की मौत हो गई है। इस घटना पर कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने भी अफसोस जताया है।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
6 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
6 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines