---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Rajasthan: दिल्ली में कांग्रेस का महंगाई पर प्रोटेस्ट, सचिन पायलट ने दी गिरफ्तारी

जयपुर: महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी आज पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। राष्ट्रपति भवन की ओर जा रहे राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी सांसदों को विजय चौक पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं सीएम गहलोत भी दिल्ली में […]

---विज्ञापन---

जयपुर: महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी आज पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। राष्ट्रपति भवन की ओर जा रहे राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी सांसदों को विजय चौक पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं सीएम गहलोत भी दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सचिन पायलट ने भी गिरफ्तारी दी है।

वहीं जयपुर में भी महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के दिग्गज नेता सिविल लाइन पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, महेश जोशी, गोविंद राम मेघवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक,पूर्व केंद्रीय मंत्री नमो नारायण मीणा, विधायक मनोज मेघवाल, मदन प्रजापत, पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल सहित कई बोर्ड- निगमों के चेयरमैन भी धरने में पहुंचे हैं।

---विज्ञापन---

इसके बाद इन सभी नेताओं को राजभवन घेराव के लिए जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद अधिकांश नेताओं को पुलिस विद्याधर नगर थाने ले गयी, जहां से सभी को छोड़ दिया गया है।

उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने नई दिल्ली मे एआईसीसी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉंफ्रेस के दौरान कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि एक समय आएगा जब लोगों को लोकतंत्र का अंत देखना होगा। जिस तरह संविधान का हनन हो रहा है। इसकी कल्पना नहीं कर सकते।

---विज्ञापन---

देश में महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी जो कुछ भी हो रहा है। उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। लोकतंत्र मर रहा है। जनता के सामने आने का समय आ गया है। आगे सीएम गहलोत ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान जिन जिलों में विधायक को भाग लेना है वहां ऐसी कोई बैठक नहीं हो सकती है। यह पहली बार है जब संसद सत्र में है।

गहलोत ने कहा- लोकतंत्र खत्म हो रहा है। अब लोगों को भी आगे आना होगा। कांग्रेस आंदोलन कर रही है, अन्य विपक्षी दल भी कर रहे हैं। जो आपको सूट करे उसका समर्थन करें। गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सरकार के खिलाफ खड़ा होना पड़ता है। लोग महसूस कर रहे हैं कि महंगाई कितनी भारी है। युवाओं में बेरोजगारी ने तबाही मचा रखी है। जीएसटी के नए कारनामे हो रहे हैं। नेशनल हेराल्ड अखबार पर हमला हो सकता है तो किसी पर भी।

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 05, 2022 03:11 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola