OBC Reservation in Rajasthan: प्रदेश में ओबीसी आरक्षण में विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता हरीश चौधरी के नेतृत्व में युवा जयपुर की सड़कों पर उतरे। युवाओं ने जयपुर के शहीद स्मारक पर आक्रोश महारैली निकालकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। युवाओं में आरक्षण में विसंगतियों को लेकर जबरदस्त गुस्सा है।
बायतु विधायक हरीश चौधरी ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि, ‘2018 में पूर्व सैनिकों के संबंध में जारी गलत सर्कुलर के कारण ओबीसी युवाओं को 21% आरक्षण होने के बावजूद भर्ती में एक भी पद नहीं मिल रहा है।’
अभी पढ़ें – RCA Election 2022: राजस्थान हाईकोर्ट ने RCA चुनावों पर लगाई रोक, इस दिन होगी अब दुबारा सुनवाई
वहीं सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘विसंगतियों के सकारात्मक हल के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, विभागीय एवं कानूनी राय लेकर जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा, जिससे यह न्यायिक प्रक्रिया में ना अटके’
बता दें कि प्रदेश में सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमो में बदलाव के बाद ओबीसी वर्ग में युवाओं को हो रहे नुकसान के खिलाफ नियमों में संशोधन की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश भर में लोग सड़कों पर उतरे। ओबीसी के 21 फीसदी आरक्षण में भूतपूर्व सैनिकों का कोटा शामिल करने के मामले को लेकर ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेश भर में आंदोलन किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – Congress President Election: सीएम गहलोत बने खड़गे के प्रस्तावक, क्या हैं इसके मायने?
दरअसल राजस्थान भर से OBC समाज के युवा जयपुर में जमा हुए। ये लोग साल 2017 में ओबीसी के लिए जारी परिपत्र को रद्द करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि पूर्व सैनिकों को भी ओबीसी के तहत आरक्षण देकर नौकरियां दी जा रही है। जिसके चलते इस वर्ग में पहले से मौजूद लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही आंदोलनकारी अपने लिए अलग से ओबीसी बोर्ड के गठन और जनसंख्या के आधार पर ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण तय करने की मांग कर रहे थे।
खास बात यह है कि तमाम राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी यहां पर मौजूद थे और आंदोलनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाता तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
29 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 hr agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
3 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines