Rajasthan Cricis: राजस्थान की राजनीति दो दिनों से शांत पड़ी थी, लेकिन सोमवार रात प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर हुई सचिन पायलट से मुलाकात के बाद फिर से उबाल पर है। बता दें कि जयपुर में सचिन पायलट सोमवार देर रात मंत्री खाचरियावास के आवास पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। इसके बाद से ही इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
इस मुलाक़ात के बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से ने कहा कि सचिन पायलट मेरे घर आए तो कोई भजन कीर्तन नहीं हुआ है। सभी तरह की चर्चाएं हुई है। हम विधानसभा में एक ही टेबल पर बैठते हैं। वह मेरे घर आए गए। इसमें कोई नहीं बात नहीं है। सचिन पायलट आए हैं तो जाहिर सी बात है कोई भजन कीर्तन तो करेंगे नहीं। सारी बातें हुई है। सब बातें हुई है। वह मैं बता नहीं सकता हूं।
वहीं प्रताप सिंह खाचरियावास और पायलट की मुलाकात के अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे है। क्योंकि सियासी संकट के दौरान खाचरियावास पायलट पर खासे हमलावर हुए थे। जैसे ही यह खबर सामने आई कि सचिन पायलट और प्रताप सिंह खाचरियावास के मुलाकात हुई है, उसके बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मुख्यमंत्री से सीएमओ में मुलाकात कर रहे हैं। आपको बता दें मंत्री खाचरियावास गहलोत गुट के माने जाते हैं।
बता दें, राजस्थान में चल रही सियासी घमासान के बीच कभी एक गुट में माने जाने वाले और अब विपरीत धुरी बन चुके प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच रात को मुलाकात हुई है। और जिस तरह से कहा जा रहा है कि विधायक पायलट से दूरी बना रहे हैं और पायलट भी इस दूरी को मिटाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, उसी बात को गलत साबित करने के लिए सचिन पायलट कल रात मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर पहुंच गए।
आपको बता दें पिछले रविवार को गहलोत कैंप के विधायकों ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर दिया था। कांग्रेस के दोनों पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को बिना बैठक किए ही दिल्ली लौटना पड़ा था। खाचरियावास ने कहा कि हमें पायलट मंजूर नहीं है।
संबंधित खबरें
कोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
19 mins ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 hr agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
3 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
4 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
4 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
4 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines