---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Rajasthan: नए सीएम को लेकर सियासी हलचल तेज, पायलट के घर हो रहा है विधायकों का जमावड़ा

जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर शाम 7 बजे कांग्रेस विधायक दल की (सीएलपी) अहम बैठक आयोजित होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए सचिन पायलट दिल्ली से जयपुर पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि जैसे ही सचिन पायलट जयपुर आवास पर पहुंचे समर्थक विधायकों का जमावड़ा होने लगा है। […]

---विज्ञापन---

जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर शाम 7 बजे कांग्रेस विधायक दल की (सीएलपी) अहम बैठक आयोजित होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए सचिन पायलट दिल्ली से जयपुर पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि जैसे ही सचिन पायलट जयपुर आवास पर पहुंचे समर्थक विधायकों का जमावड़ा होने लगा है।

बता दें कि इस समय सचिन पायलट के सरकारी आवास पर मुकेश भाकर, वेदप्रकाश सोलंकी, रामनिवास गावड़िया, राकेश पारीक, इंद्राज गुर्जर आदि विधायक पहुंचे हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Noida News: पुलिसवाले ने 10 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, चाइल्डलाइन की शिकायत पर हुआ बड़ा एक्शन

वहीं संभावना है कि आज शाम होने वाली इस बैठक में नए सीएम का नाम तय हो सकता है। क्योंकि गहलोत अगले महीने होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए तैयार हैं।

---विज्ञापन---

उधर विधायक दल की बैठक के जरिए रायशुमारी या आलाकमान का निर्णय सुनाने की बजाए, हो सकता है कि पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन को विधायक दल ये प्रस्ताव पारित कर दे कि कांग्रेस आलाकमान राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए जो भी फैसला करें वो उन्हें मान्य होगा।

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 25, 2022 05:39 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola