Rajasthan Political Crisis: प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच सीएम अशोक गहलोत आज दोपहर बाद में दिल्ली जा सकते हैं। सीएम अशोक गहलोत के दिल्ली जाने से पहले विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्य सचेतक महेश जोशी, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, संसदीय मंत्री शांति धारीवाल और मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास मिलने उनके सरकारी निवास पर पहुंचे हैं। ऐसे में डोटासरा और धारीवाल का उनके घर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है।
अभी पढ़ें – UP: एक साल से चम्मच खा रहा था युवक, ऑपरेशन किया तो निकली इतनी चम्मचें कि उड़ गए सबके होश
बता दें कि कांग्रेस आलाकमान से क्लीन चिट मिलने के बाद सीएम अशोक गहलोत आज दोपहर बाद में दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है कि गहलोत दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। लेकिन अभी यह सस्पेंस भी है कि सीएम गहलोत दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन भरने जा रहे हैं या राजस्थान के घटनाक्रम पर आलाकमान को सफाई देने जा रहे हैं। इसकी पुख्ता सुचना तो सीएम गहलोत के दिल्ली जानें के बाद ही मिल पायेगी।
वहीं, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने गहलोत को क्लीनचिट दे दी है। इसके बाद से ही उनके दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष की रेस शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी। पिछले 1-2 दिनों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कुछ और वरिष्ठ नेताओं ने गहलोत से बात की है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहलोत से बात करने की जिम्मेदारी इन नेताओं को दी थी।
हालांकि जिस तरह गहलोत गुट के विधायकों ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जाने की बजाए स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा दिया था, उससे कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज हुआ था। लेकिन अब लगता है कि उन्हें इस मामले में मिली क्लीन चिट के बाद कांग्रेस आलाकमान और गहलोत के बीच संबंध फिर पटरी पर आ गए हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
10 mins agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
25 mins agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
1 hr agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
2 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
10 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
12 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
13 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
14 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
14 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines