Rajasthan Political Crisis: आलाकमान से बातचीत की खबर का पायलट ने किया खंडन, CM गहलोत को लेकर चली थी ये News
Edited By Nirmal Pareek

आलाकमान से बातचीत की खबर का पायलट ने किया खंडन
Edited By Nirmal Pareek

आलाकमान से बातचीत की खबर का पायलट ने किया खंडन
Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में सीएम पद को लेकर कांग्रेस में मचे बवाल के बीच कई खबरें मीडिया में प्रसारित हो रही हैं। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा बताया गया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से बात की है। इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
समाचार एजेंसी ANI के सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा की अगर अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ते है तो उन्हें CM पद छोड़ना चाहिए। साथ ही पायलट ने कहा कि विधायकों को साथ लाने की जिम्मेदारी भी गहलोत की ही है। हालांकि जैसे ही यह खबर फैली सचिन पायलट ने इसका खंडन कर दिया। पायलट ने कहा कि यह खबर पूरी तरह से निराधार है।
Am afraid this is false news being reported. https://t.co/iiHZ1ce9KV
— Sachin Pilot (@SachinPilot) September 27, 2022
सचिन पायलट ने मीडिया में चल रही आलाकमान से बात करने की खबर को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैंने न आलाकमान से बात कही है और न ही सीएम अशोक गहलोत से बात की है। ये झूठी खबर चलाई जा रही है।
वहीं सचिन ग्रुप के विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने भी बयान देते हुए कहा कि सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है. पाटलट सोनिया गांधी से मिलकर अपनी बात रखेंगे।
Rajasthan Political Crisis: ‘विधायकों का इस्तीफा सुपर नौटंकी’, Khiladi Lal Bairwa का बड़ा बयान
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: