के जे श्रीवत्सन, जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले से लगती भारत-पाक सीमा पर मिले जिन्दा बम को आज 13 दिन होने के बाद भी डिफ्यूज नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। हालांकि बम को लेकर शाहगढ़ पुलिस एसपी ऑफिस जैसलमेर को सूचित कर चुकी है, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी बम निरोधक दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा है। ऐसे में जिंदा मोर्टार बम के पास होने से ग्रामीण दहशत में है।
दरअसल बापू की ढाणी में 16 अगस्त को ग्रामीणों को एक जिंदा बम मिला था। उन्होने इसकी सूचना शाहगढ़ थाने में दी। थाने वालों ने मौका मुआयना करके एसपी ऑफिस जैसलमेर में इसकी सूचना दे दी। लेकिन 13 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक बम वहीं रखा पड़ा है और कोई भी उस तरफ नहीं आया जो इसे डिफ्यूज करे। अब 16 अगस्त से बापू की ढाणी के लोग जिन्दा बम के साथ दहशत में जी रहे हैं।
गौरतलब है कि ये बम जिन्दा है और पाकिस्तानी सेना का बताया जा रहा है। 82 MM मोर्टार का ये जिन्दा बम सरहद के घोटारू गांव से 4 किमी दूर बापू की ढाणी के पास मिला है। ग्रामीणों ने शाहगढ़ थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी है, लेकिन अभी तक इस जिन्दा बम को डिफ्यूज नहीं किया गया है। पुलिस एसपी ऑफिस से जवाब आने का इंतजार कर रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
28 mins agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 hr agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines