Rajasthan: पीसीसी ने बुलाई अहम बड़ी मीटिंग, राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव हो सकता है पारित

Rajasthan PCC called a big meeting yesterday

राजस्थान पीसीसी ने बुलाई अहम बड़ी मीटिंग

जयपुर: राजस्थान से बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। कल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पीसीसी दफ्तर में अहम मीटिंग बुलाई है। दोपहर 2:00 बजे पीसीसी डेलीगेट्स की बैठक होगी। इस मीटिंग में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, PRO राजेंद्र कुमावत, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पीसीसी मेंबर्स और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी से जुड़ों सूत्रों के अनुसार खबर मिली है कि 17 सितंबर को सुबह 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 400 पीसीसी मेंबरों की बैठक होने वाली है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश संगठन चुनाव के सह प्रभारी राजेंद्र चंपावत बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के नाम के प्रस्ताव के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव भी पास कराया जाएगा।

बताया जा रहा है कि संजय निरुपम के हटाए जाने के विवादों के बीच कांग्रेस के 400 पीसीसी मेंबरों की सूची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गई है। लेकिन सार्वजनिक नहीं की गई है। विवाद से बचने के लिए सूची को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

वहीं खबर ये भी आ रही है कि सभी जिलों के और विधानसभा क्षेत्रों के पीसीसी मेंबरों को फोन करके सूचित कर दिया गया है। लेकिन अभी तक ये लिस्ट सार्वजानिक नहीं की गयी है और ना ही किसी मेंबर ने ये बात लीक की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ