हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: अब जयपुर पुलिस नए Logo के साथ आएगी नजर, डीजीपी ने किया लॉन्च, जानें किसने किया डिजाइन

विज्ञापन

जयपुर: राजधानी से इस वक्त की बेहतर खबर सामने आ रही है। पुलिस मुख्यालय में जयपुर पुलिस के नए प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण बुधवार को डीजीपी एम.एल.लाठर ने किया। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के नया लोगो लगाकर जयपुर पुलिस के नए लोगो का शुभारंभ किया। जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने डीजीपी को नए लोगों के बारे में जानकारी दी।

डीजीपी एम एल लाठर ने इस अवसर पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा और के.सी.विश्नोई के भी नया लोगो लगाया। उन्होंने उपायुक्त पुलिस प्रहलाद कृष्णिया, वंदिता राणा, परिस देशमुख,राजीव पचार, श्वेता धनखड़ और अरशद अली व अतिरिक्त उपायुक्त आलोक के भी नया लोगो लगाया। डीजीपी ने जयपुर पुलिस को नये लोगो की बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जयपुर पुलिस अपनी गौरवशाली परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाकर आमजन का विश्वास अर्जित करने के साथ अपराधों पर रोकथाम की दिशा में भी प्रभावी कार्यवाही करती रहेगी।

जयपुर पुलिस का यह नया लोगो विश्वविख्यात डिजाइनर रोहित कामरा और उनकी टीम द्वारा देशविदेश के कई पुलिस संगठनों के लोगो पर अनुसंधान उपरांत तैयार किया गया है। राजस्थान पुलिस के ध्वज की पृष्ठभूमि में मौजूद नीले रंग को आधार बनाकर नये लोगो को डिजाइन किया गया है। इस अवसर पर रोहित कामरा अपनी टीम के साथ स्वयं भी मौजूद थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें