जयपुर: भारत में भी मंकीपॉक्स (Monkeypox) का खतरा बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि राजस्थान में संदिग्ध मरीज मिला है। अब इस मामले पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा है कि राजस्थान में अब तक कोई मंकीपॉक्स का मामला नहीं है। लक्षण वाले दो व्यक्तियों को भरतपुर और किशनगढ़ से यहां रेफर किया गया है, उनके नमूने पुणे भेजे गए हैं, जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
बता दें कि मंकी पॉक्स के राजस्थान में कल दो संदिग्ध मिले थे। जिनसे से एक कि पुणे लैब से रिपोर्ट आई है, जबकि दूसरे में भी चेचक जैसे ही लक्षण हैं अभी, जिसकी लैब रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।
वहीं, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि बीमारी के लक्षणों वाले 20 वर्षीय व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके नमूने पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं। मरीज को मंकीपॉक्स के मामलों के लिए बनाए गए विशेष वार्ड में निगरानी में रखा गया है। युवक पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित है और उसके शरीर पर चकत्ते हैं।
देश में मंकीपाक्स से पहली मौत
इससे पहले सोमवार को देश में मंकीपाक्स से पहली मौत की पुष्टि हुई है। पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से केरल लौटे युवक की मौत हुई है। केंद्र सरकार ने मंकीपाक्स के मामलों पर निगरानी रखने और उसकी रोकथाम के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। देश में मंकीपाक्स का छठा मामला भी सामने आया है। दिल्ली में सोमवार को नाईजीरिया के एक नागरिक को इससे संक्रमित पाया गया है। हाल के दिनों में वह किसी दूसरे देश की यात्रा भी नहीं की थी।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
25 mins agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
28 mins ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
3 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines