Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर से सांसद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। अब मंत्री शेखावत को राजस्थान में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। यह फैसला पिछले दिनों महारानी काॅलेज में हुई दो छात्र गुटों की झडप के बाद लिया गया।
महारानी काॅलेज में हुई घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर राज्य में उनकी सुरक्षा बढाई गई है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री को पंजाब, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिल रही थी। इसके तहत 33 कमांडो उनके लिए तैनात रहेंगे।
यह हुआ था उस दिन
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जयपुर के महारानी कॉलेज में राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक डाॅ. शैलेंद्र कुमार भी मौजूद थे। वहीं थप्पड़ पड़ने के बाद निर्मल ने कहा कि मुझे बतौर अतिथि कार्यक्रम में बुलाया गया था। वहां खुलेआम गुंडागर्दी की गई। इससे मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं कोई गुंडा या बदमाश नहीं हूं।
जब तक शरीर में सांस चलेगी छात्रों के लिए काम करता रहूंगा। थप्पड़ मारने से रुकने वाला नहीं हूं। थप्पड़ तो अरविंद केजरीवाल को भी मारा गया था।
थप्पड़ पड़ने के बाद निर्मल चौधरी ने कहा कि मुझे बतौर अतिथि कार्यक्रम में बुलाया गया था। वहां खुलेआम गुंडागर्दी की गई। इससे मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं कोई गुंडा या बदमाश नहीं हूं। जब तक शरीर में सांस चलेगी छात्रों के लिए काम करता रहूंगा। थप्पड़ मारने से रुकने वाला नहीं हूं। हालांकि, पूरा घटनाक्रम केंद्रीय मंत्री के सामने होना, सुरक्षा की लिहाज से काफी गंभीर माना गया।
संबंधित खबरें
CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में 'लॉकडाउन'! कल CP में बंद रहेंगी दुकानें, ऑफिसों को भी WFH की सलाह
18 mins agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 hr agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा CJP
1 hr agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
1 hr agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
3 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines