सीकर: राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय से किडनैप हुआ कोचिंग संचालक का बेटा गुन्नू हुड्डा देर शाम को सकुशल मिल गया है। जानकारी के मुताबिक अपहृत नौ वर्षीय बालक शाम को झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र से सकुशल मिल गया है। इसकी जानकारी सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने दी है।
बता दें कि सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने यह जानकारी दी है। बदमाशों को भी पकड़े जानी की खबर है। पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालक के सकुशल मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कार्रवाई को अंजाम देने वाली सीकर व झुंझुनूं पुलिस की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी है। सीएम गहलोत ने ट्टीट कर कहा, “मुझे खुशी है कि सुबब अपह्वत किए गए 8 वर्षीय बालक धीरीज को तुरंत पुलिस कार्यवाही कर सकुशल दस्तयाब कर लिया है। मैं सुबह से ही इस घटना की माॅनटरिंग कर रहा था। इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम प्रशंसा की पात्र है। मैं सीकर और झुंझुनूं पुलिस को बधाई देता हूं।”
उल्लेखनीय है कि सीकर में कोचिंग संचालक महावीर हुड्डा का नौ वर्षीय गुन्नू मंगलवार सुबह अपने नाम अपने नाना देशाराम के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। कक्षा एक छात्र है। स्कूल से कुछ ही दूर पहले अपहरण हो गया। बोलेरे सवार बदमाशों ने पहले तो देशाराम की स्कूटी रुकवाई और फिर उसे स्कूटी ठीक से चलाने का उलाहना दिया। इसके बाद वे बच्चे गुन्नू को अपने साथ बोलेरे में बैठाकर ले गए थे।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। टोल नाकों पर नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और अपहरणकर्ताओं का सुराग लगा लिया। सीकर जिला एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने पूरे मामले को काफी गंभीरता लिया। पुलिस आज ही बालक को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त कर ली।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
4 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
6 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
10 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
10 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
10 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines