उदयपुर: राजस्थान का झीलों की नगरी कहे जाने वाले शहर से दुखद खबर सामने आ रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ मेघ गर्जन भी हो रहा था। पुलिस ने बताया कि उदयपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक उदयपुर जिले के टीडी थाना क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोग झुलस गए। वहीं हादसे में आधा दर्जन बकरियों की भी मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा की टीडी थाना इलाके के जावला रुणीया फला की है।
टीडी थाना अधिकारी गोपाल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार झमाझम बारिश हो रही थी। ऐसे में बारिश से बचने के लिए बकरी चराने वाले कुछ लोग मकान की दीवार के पास खड़े हो गए। इस बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग झुलस गए. झुलसे लोगों का इलाज पास के अस्पताल में कराया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से कमजोर हुए मानसून के बाद शनिवार शाम को मानसून फिर से सक्रिय हुआ और राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ है। टोंक, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिलों में कई जगहों पर बरसात हुई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines