Rajasthan: गैंगस्टर संदीप की मर्डर मिस्ट्री खुली!, सोशल मीडिया पर इस ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

sandeep bishnoi

sandeep bishnoi

के जे श्रीवत्सन, नागौर: राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार को दिनदहाड़े कोर्ट परिसर के बाहर हुए गैंगस्टर संदीप के मर्डर की जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप ने ली है। इसको लेकर उन्होंने FB पर पोस्ट भी किया है कि हमने मर्डर करवाया। इधर, नागौर पुलिस को दीप्ति गैंग पर संदीप के मर्डर का शक है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर सेठी गैंग के सरगना संदीप विश्नोई को बदमाशों ने गोलियों से भून हत्या कर दी थी। इसके वारदात के बाद से शहर में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ली जिम्मेदारी

सोमवार देर शाम तक पुलिस आरोपियों के बारे में पता नहीं कर पाई। लेकिन, देर रात बंबीहा ग्रुप ने संदीप के मर्डर की जिम्मेदारी लेते हुए FB पर पोस्ट की। इस पोस्ट के बाद से पंजाब इंटेलिजेंस की टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, नागौर पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ