जयपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी(RLP) के प्रमुख और नागौर संसद हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में अपने समर्थक को थप्पड़ जड़ दिया। बेनीवाल नागौर जिले के खरनाल में तेजादशमी के मेले में गए थे। इसी दौरान भीड़ में कई युवक सेल्फी ले रहे थे। तभी धक्का-मुक्की से वह नाराज हो गए। युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, News24 ऑनलाइन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सीसीटीवी में कैद इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बेनीवाल ने थप्पड़ मारने के बाद तुरंत डैमेज कंट्रोल भी किया। उन्होंने युवक को गले लगाया लेकिन थप्पड़ मारने के कारण नागौर सांसद की लोग निंदा कर रहे हैं। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।
https://twitter.com/8PMnoCM/status/1567201193797222400
इसके बाद डैमेज कंट्रोल करने के लिए हनुमान बेनीवाल ने युवक को हेलीकॉप्टर में बैठाकर उसके साथ फोटो ली। वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स बेनीवाल को ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग थप्पड़ मारने का वीडियो शेयर कर हनुमान बेनीवाल पर कई टिप्पणी कर रहे हैं। साथ ही हेलीकॉप्टर में बैठे युवक की फोटो शेयर करके कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। बेनीवाल ने जिस युवक को थप्पड़ जड़ा, वह आरएलपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
बता दें कि हनुमान बेनीवाल इससे पहले भी कई बार कार्यकर्ताओं को फटकार चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनावों के प्रचार के दाैरान एक कार्यकर्ता को गालियां देते हुए ऑडियो सामने आया था। इस ऑडियो को लेकर बेनीवाल सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे। बेनीवाल अपने बयानों काे लेकर भी कई बार विवादों में आ चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा को शादी करने की सलाह देते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था, जिस पर खूब विवाद हुआ था।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 hr ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
5 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
6 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
9 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
10 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
11 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
12 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines