हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Kota: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अचानक पहुंचे सिंघाड़े के ठेले पर, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Lok Sabha speaker Om Birla

कोटा: लोकसभा स्पीकर और सांसद ओम बिरला (OM birla) अपने दस दिवसीय प्रवास पर कोटा संसदीय क्षेत्र में है। ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र कोटा (Kota) में काफी सक्रिय रहते हैं। कोटा संसदीय क्षेत्र में अपनों के बीच दिवाली मनाने आए लोकसभा स्पीकर बिरला ने दीपावली के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए जनसंपर्क अभियान भी शुरू किया।

इस दौरान ओम बिरला सिमलिया में अचानक एक सिंघाड़े के ठेले पर पहुंच गए। ठेले वाले से हालचाल पूछने लगे। दीपावली की बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ने सिंघाड़ा ठेले वाले को एक किलो सिंघाड़ा के पैसे दिलवाए। लोकसभा स्पीकर के इस अप्रत्याशित कार्यक्रम में ठेला चालक भावविभोर हो गया। बता दें, ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रहते है। लोगों के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रहते है। लोगों के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में शामिल होते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की श्रद्धाजंलि सभा में पहुंचकर हैरान कर दिया था।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने भाईदूज त्योहार अपने आवास पर शहीद वीरांगनाओं के साथ मनाया। ओम बिरला को पुलवामा में शहीद हुए हेमराज मीणा और कौशल रावत की वीरांगनाओं ने टीका लगाकर मिठाई खिलाई। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने वीरांगनाओं से बातचीत कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। पुलवामा में शहीद हुए हेमराज मीणा वीरांगना मधुबाला और शहीद कौशल रावत वीरांगना ममता रावत से बातचीत कर ओम बिरला ने उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना।

 

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें