अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। पारिवारिक विवाद के चलते अपने चार मासूम बच्चों के साथ एक महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चारों बच्चों की मौत हो गई। मांगलियावास पुलिस थाने ने कहा कि चारों बच्चों के शव पीसांगन मुर्दाघर में रखे गए हैं। मामला अजमेर जिले के गिगलपुरा (गोला) गांव का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मांगलियावास थाना अधिकारी सुनीज टाडा ने शनिवार को बताया के गीगलपुरा गोला गांव में पारिवारिक कलह के चलते मतिया (32) नाम की एक महिला ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से महिला को तो कुएं से जीवित निकाल लिया गया, लेकिन उसके चारों बच्चों-कोमल (4 साल), रिंकू (3 साल), राजवीर (22 माह) और देवराज (एक माह) की जान नहीं बचाई जा सकी।
चारों के शवों को पिसांगन अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनीज टाडा के अनुसार, महिला का पति बोदूराम गुर्जर खेतीबाड़ी करता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! AQI में भारी उछाल
1 hr agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
8 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
12 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines