Heavy Rain in Rajasthan: प्रदेश में लौटते मानसून की बारिश ने किसानों पर कहर बरपाया है। मानसून सीजन के अंत में कई दिनों से हो रही लगातार बरसात की वजह से खरीफ की फसल चौपट हो गई है। इस बारिश ने खेतों में कटने को तैयार खड़ी फसल और कटी हुई फसल या पैदावार को चौपट कर दिया है। आसमानी आफत से दुखी किसान अब सरकार से मदद की निगाह से देख रहे हैं।
बता दें कि मानसून की विदाई के समय बरसात से खरीफ की फसल बाजरा को ज्यादा नुकसान हुआ है। किसानों ने बाजरे की फसल को काट लिया था मगर खेत में ही छोड़ दिया था सूखने के लिए। लेकिन इसी बीच बरसात का दौर शुरू हो गया इसलिए खेतों में पड़ी बाजरे की फसल नष्ट हो गई।
प्रदेश के कई जिलों में एक ही दिन में इतना पानी बरसा की खेत लबालब हो गए, नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। कोटा बैराज के दो गेट खोलकर 3800 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
वहीं मौसम विभाग द्वारा पूर्वी राजस्थान में 25 सितम्बर तक बरसात का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को सुबह से ही घने काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही है। इससे बारिश के आसार बन रहे है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं, करौली, सीकर, टोंक समेत 19 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इस बार मानसून अच्छा रहा है। कई जिलों को बरसात से बाढ़ जैसे हालातों का सामना करना पड़ा है। लेकिन विदा लेते मानसून की बरसात ने एक तरफ जहां किसानों को दुखी किया तो दूसरी तरफ किसानों को बरसात से फायदा भी है, क्योंकि इस समय की बरसात, रबी की फसल के लिए सोना होती है।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
1 hr agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
1 hr agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
3 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
3 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
4 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
15 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
16 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
17 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines