जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष पद और राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का बड़ा बयान सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री ने गहलोत के ही सीएम बनने का पुरजोर समर्थन किया है। उनका कहना है कि गहलोत से बेहतर राजस्थान का कोई मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री बने रहे। मैं पिछले तीन बार से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हूं।
वहीं राजेंद्र गुढ़ा द्वारा पायलट का नाम लिए जाने के संबंध में बोलते हुए मंत्री मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री का नाम आलाकमान तय करेगा। सोनिया गांधी जी जिसे चाहेंगी, वहीं मुख्यमंत्री बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार रिपीट करना जरूरी है। नहीं तो देश में लोकतंत्र को लेकर खतरा पैदा हो जाएगा। सोनिया गांधी और अशोक गहलोत दोनों राज्यों में कांग्रेस सरकार रिपीट करने के लिए प्रयासरत है।
बता दें कि मंत्री परसादी लाल का यह बयान सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दें टोंक जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम गहलोत का मौजूदगी में परसादी लाल ने सचिन पायलट को बाहरी बताया था। उल्लेखनीय है कि परसादी लाल से पहले मंत्री सुभाष गर्ग, विधायक रफीक खान और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने गहलोत के मुख्यमंत्री बनने का समर्थन किया है।
आपको बता दें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे ये तय हो चुका है। गहलोत खुद साफ कर चुके हैं कि वो राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे तो राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे। ऐसे में राजस्थान ही नहीं देश की जनता के जेहन में यह सवाल दौड़ रहा है की राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि गहलोत इतनी आसानी से हार मानने वाले नहीं है। पायलट को उड़ान भरने से रोकने के लिए दीवार खड़ी कर सकते हैं। यहीं कारण है कि पायलट के सीएम बनने पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। गहलोत समर्थक विधायक महेंद्र चौधरी का दावा है राज्य का बजट सीएम अशोक गहलोत ही पेश करेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
6 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
6 hrs agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 hrs ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
8 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
8 hrs agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 hrs agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
9 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
9 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
10 hrs agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines