दौसा: राजस्थान के दौसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। यह घर चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के गांव मंडावरी में उनके पड़ौसी का बताया जा रहा है। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक करीब एक दर्जन हथियारबंद एवं नकाबपोश डकैतों ने मंत्री के पड़ोसी के घर में जमकर लूटपाट की है। उस समय चिकित्सा मंत्री भी गांव में अपने घर पर ही थे। डकैती के दौरान जगे होने पर जब ग्रामीणों ने डकैतों को घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में तीन ग्रामीणों के गोलियां लगी हैं। वारदात के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पुलिस-प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक डकैत वहां से फरार हो गए है। जानकारी के अनुसार वारदात शनिवार देर रात को हुई है। डकैतों ने मंत्री परसादीलाल मीणा के मकान से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित धर्मेंद्र शर्मा के मकान को अपना निशाना बनाया है। वहां उन्होंने बंदूक और पिस्टल की नोक पर धर्मेन्द्र शर्मा और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। उसके बाद लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली है। सभी डकैतों के पास हथियार थे। उनमें से अधिकतर के पास देसी कट्टे थे।
डकैती की सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस के अलावा आसपास के थानाधिकारी, सीओ लालसोट अरविंद गोयल और दौसा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
संबंधित खबरें
गुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
23 mins ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
38 mins agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
1 hr agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
1 hr ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
2 hrs agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 hrs agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
2 hrs agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
3 hrs agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
3 hrs agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines