चुरू: राजस्थान के चूरू जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अब महिला 8 माह की गर्भवती हो गई है। महिला ने उस पर शादी के लिए कहा तो उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपित के खिलाफ महिला थाने में आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का राजकीय भरतिया जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।
महिला थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दी थी कि उसके पति की 5 साल पहले मौत हो गई थी। महिला के दो बेटे हैं। जिसके साथ वह चुरू में रहती है। दो साल पहले उसकी मुलाकात नागौर जिले के निंबी जोधा निवासी मनोज ढोली से हुई थी। उसने खुद को अविवाहित बताकर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इस बीच पीड़िता को उसके पहले से शादीशुदा होने का भी पता चल गया, लेकिन तब तक वह गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने आरोपी मनोज से शादी की बात की तो उसने उसे मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले आरोपी ने महिला से जमकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। जिसके बाद 8 महीने की गर्भवती महिला अपने 2 बच्चों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
24 mins agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
36 mins agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 hr agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines