Rajasthan: राजस्थान में चलती बाइक से एक शख्स द्वारा सरेराह दो लड़कियों पर तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद गंभीर हालत में दोनों लड़कियों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना जयपुर के सांगानेर इलाके की है। बाइक सवार एक व्यक्ति आया और बड़ी तेजी से दो लड़कियों पर बोतल में भरा कैमिकल फेंककर फरार हो गया।
अभी पढ़ें – यौन हिंसा के शिकार 10 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत, चचेरे भाई समेत 4 लड़कों ने किया था दुष्कर्म
इससे पहले की लड़कियां कुछ समझ पाती उनके चेहरे व शरीर पर तेज जलन मचने लगी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मदद की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पीड़िताओं को अस्पताल पहुंचाया गया।
जयपुर पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। दोनों युवतियों के परिजनों से पूछताछ कर मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी दोनों में से किसी एक लड़की को जानता था और प्रारंभिक जांच में आशंका है कि उसने किसी बात से गुस्सा होकर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
12 mins agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
35 mins agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
54 mins agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
1 hr agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
1 hr agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
3 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
3 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
3 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines