उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना इलाके में स्थित मणप्पुरम लोन बैंक में आज अल सुबह पांच नकाबपोश लुटेरों ने बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बैंक में लूट की सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्र शील भी मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचे अतिरिक्त अधीक्षक चंद्र शील ठाकुर ने बताया कि अल सुबह मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में पांच नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पांचों लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर बैंक के अंदर आए और पिस्टल दिखाते हुए बैंक कर्मियों से बैंक की तिजोरी में रखें 15 किलो गोल्ड और नगदी लूट कर भाग निकले। सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।
वहीं पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देशन में पूरे शहर में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक प्रताप नगर थाना पुलिस बैंक में हुई लूट की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
गांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
1 hr agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
2 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
2 hrs agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
3 hrs agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
3 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
3 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
3 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
3 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
4 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines