हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Breaking: करौली के सपोटरा क्षेत्र में बड़ा हादसा, मिट्टी में दबने से 2 महिला और 3 बच्चियों की मौत

विज्ञापन
करौली में मिट्टी में दबने से 5 लोगों की मौत

करौली: राजस्थान के पूर्वी जिले करौली से इस वक्त दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के सपोटरा थाना इलाके के ग्राम पंचायत सिमर के मेदपुरा क्षेत्र में मिट्टी ढ़हने से 5 लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अभी भी कई लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने अभी तक 2 महिला और 3 बच्चियों की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं हादसे में अभी कुछ लोग घायल बताए जा रहें। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन द्वारा घायलों को सपोटरा हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

अभी पढ़ें – शोक में डूबी ‘धरती पुत्र’ की सैफई, कुछ ही देर में पहुंचेगा नेताजी का पार्थिव शरीर

घटना के बारे में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सिमर के मेदपुरा गांव निवासी गोपाल की पत्नी और बच्चे सहित कई अन्य महिलाएं अपने खेतों में काम करने के लिए मिट्टी के टीले से गुजर रही थीं। इस दौरान अचानक से टीला ढ़ह गया जिस कारण रास्ते से गुजरने वाली महिलाएं और बच्चियां मिट्टी में दब गईं।

इस हादसे में दो महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। मृतकों में गोपाल माली की धर्मपत्नी रामनरी सहित उसकी 3 बेटियों की मौत के साथ ही गांव के राजेश की धर्मपत्नी और एक अन्य महिला केसवंती की भी जान चली हई। वहीं अन्य लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है।

हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मिट्टी में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें