धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur) जिले के बाड़ी उपखंड से दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के बाड़ी तहसील के सदर थाना क्षेत्र के धन्नू का पुरा में एक किसान की खेत पर काम करते समय बिजली का तार टूटकर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक किसान का शव खेत में ही पड़ा रहा। जब किसान घर नहीं पहुंचा और रात हो गई तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उसे खोजा गया तो उसका शव खेत में ही पड़ा मिला।

इस पर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में आज मृतक पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर डिस्कॉम के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक धन्नू का पुरा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि राकेश पहाड़िया ने बताया गांव का रामअवतार कश्यप अपने खेत में बाजरे की निराई का काम कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक खेत के ऊपर से गुजर रहा। बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उस समय खेत पर कोई और दूसरा नहीं था। जब रात हुई और वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। इस पर उसे खोजा गया।

जब उनको सूचना मिली कि उसकी बिजली के करंट से मौत हो गई है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया है। धन्नू का पूरा गांव के ग्रामीणों का आरोप है खेतों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइनों को लेकर वे कई बार डिस्कोम में शिकायत कर चुके हैं लेकिन ना तो लाइनों को खेतों से हटाया जा रहा है ना ही उनको दुरुस्त किया जा रहा है। इसी के चलते आए-दिन तार टूटने की घटना होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ