उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के जलबुर्ज इलाके में मंदिर परिसर की छत पर शराब का लुत्फ उठा रहे नशेड़ियों को गुस्साए लोगों ने जमकर धुन दिया। शराब भोज का लुत्फ उठाने वालों में जगदीश मंदिर की धार्मिक उत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना भी शामिल थे। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं इस दौरान कुछ युवकों ने मोबाइल पर तस्वीरें भी ली जिसके बाद पार्टी कर रहे लोगों ने शराब की बोतलों को फेंक दिया। दरअसल मंदिर में रविवार शाम को परसादी का आयोजन रखा गया था जहां भोजन प्रसादी के बाद धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना के साथ 12 लोग छत पर बैठकर शराब पीने लगे। वहीं शराब पार्टी की जानकारी मिलते ही 6 युवक मंदिर की छत पर पहुंचे और वहां बैठे लोगों के साथ मारपीट की। जानकारी मिली है कि मारपीट करने वाले युवक जगदीश चौक इलाके के रहने वाले हैं।
इसके बाद मकवाना वहां से भागते नजर आए। मारपीट में लाला वैष्णव को सिर में चोटें आई हैं। युवाओं ने बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा के सफल होने के बाद यह परसादी रखी गई थी। इसमें रथ यात्रा से जुडे़ पदाधिकारी शामिल हुए थे।
बताया जा रहा है कि जगन्नाथ रथ यात्रा के सफल होने के बाद यह प्रसादी निकाली गई। इसमें रथ यात्रा से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। इसके साथ ही धर्मोत्सव कमेटी के अध्यक्ष की शराब पार्टी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद देर रात दिनेश मकवाना और उनका दल घंटाघर थाने पहुंचा। इसके बाद मारपीट करने वाले युवक भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले की सूचना दी है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 hr ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
3 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
4 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
5 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
5 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
5 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines