Rajasthan Lal Diary: लाल डायरी को लेकर राजस्थान की राजनीति में सियासी घमासान जारी है। अब इस मुद्दे पर सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी बड़ा बयान दिया है। जबकि उन्होंने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ी बात कही है।
बीजेपी फैला रही अफवाहें
दरअसल, टोंक पहुंचे सचिन पायलट से जब लाल डायरी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लाल डायरी बीजेपी का बनाया मुद्दा है। क्योंकि बीजेपी अफवाहे फैलाने में माहिर हैं। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए केवल चुनावी साल में इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। राजस्थान में बीजेपी आपसी झगड़ों में फंसी है और अब हर मोर्चे पर विफल हो रही है।
विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई
सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी ने पिछले चार साल में विपक्ष की भूमिका तक अच्छे से नहीं निभाई है, न तो सदन के अंदर और न ही सदन के बाहर। क्योंकि इनके आपसी झगड़े इतने ज्यादा है, जो सुलझ नहीं रहे हैं। इसलिए राजस्थान समेत चार राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब होगी।
एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव
वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ा जाएगा। हमारा कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए हम सभी को मिलकर चुनाव में जाना है और देश तोड़ने वाली ताकतों को कांग्रेस करारा जवाब देगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।
बता दें कि गहलोत सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के लाल डायरी बयान वाले मुद्दे के बाद से ही राजस्थान की सियासत गरमाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में राजस्थान सरकार पर निशाना साधा था। फिलहाल इस मामले में हर दिन नए बयान आ रहे हैं।
ये भी देखें: Lal Diary पर Ashok Gehlot ने पहली बार में ही कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
20 mins agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
38 mins agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 hr agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines