के जे श्रीवत्सन, जयपुर: कोटा शहर पुलिस ने आज एक बड़े मामले का खुलासा किया है। कोटा शहर एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि बोरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी व्यापारी सुरेश चावला को इंटरनेशनल नंबरों से फोन कर धमकी देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 14 जुलाई को बोरखेड़ा थाना निवासी व्यापारी सुरेश चावला को एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। जिसने जान से मारने की धमकी दी और उदयपुर हत्याकांड जैसा ही हाल करने की बात कही।
तीन देशों से ली जानकारी
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस में तीन आरोपी दीपक सोनेजा, प्रशांत कुकरेजा, और हितेश मखीजा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई पुलिस टीमों का गठन किया और साइबर सेल का सहारा लिया। इंटरनेशनल कॉलिंग का पता लगाने के लिए पुलिस ने 3 देशों से से भी जानकारी मांगी। पुलिस ने अमेरिका, स्विट्जरलैंड और ओमान देशों की पुलिस से जानकारी मांगी और इंटरनेशनल कॉलिंग का पता लगाया।
दुकान पर काम करने वाला निकला आरोपी
तीन बदमाशों में से एक बदमाश उसकी दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी और दो आरोपी उसके पड़ोसी निकले। तीनों बदमाशों ने चाइनीज एप से कॉलिंग करके व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी थी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
36 mins agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
43 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
44 mins agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
1 hr ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
2 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines