जयपुर: राजधानी जयपुर में त्योहारी मौके पर कानून व्यवस्था की पालना और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन सर्तक हो गया है। जयपुर पुलिस कमिशनरेट की ओर से शहर में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। दीपावाली के त्योहार को लेकर परकोटा इलाके में कानून व्यवस्था की पालना के लिए शुक्रवार को रेपिड एक्शन फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकाला।
जयपुर के अतिसंवेदनशील इलाकों पर फोकस कर हथियारों से लैस जवान कदम से कदम मिलाकर फ्लैग मार्च करते गलियों से निकले। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ते को देखकर लोग सहम गए और तरह – तरह के कयास लगाते दिखे।
रेपिड एक्शन फोर्स की ओर से जयपुर के कर्बला चौराहे से हथियार बंद जवान और बख्तरबंद गाड़ियों में सवार जवानों ने फ्लैग मार्च शुरू किया। बड़ी संख्या में आरएएफ जवान कदम से कदम मिलाकर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देते दिखे।
आरएएफ जवानों का यह फ्लैग मार्च दशहरा कोठी, गंगापोल पुलिया, गंगापोल गेट, चार दरवाजा, जियाउद्दीन दरगाह, गांधी चौक, हीदा की मोरी होता हुआ रामगंज चौपड़ पहुंचा। रामगंज चौपड़ पहुॅचने पर आरएएफ अधिकारियों ने लोगों को त्योहारी मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत दी।
वहीं रेपिड एक्शन फोर्स की ओर से इस फ्लैग मार्च के जरिए तमाम संवेदनशील स्थानों का दौरा कर स्थितियों का जायजा लिया। जिससे किसी भी आपात स्थिति के समय आरएएफ तुरंत हरकत में आकर स्थिति पर नियत्रंण कर सकें।
संबंधित खबरें
UP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 mins agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
39 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
4 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
6 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त