जयपुर: इनकम टैक्स विभाग की राजस्थान सहित तीन अन्य राज्यों में छापेमारी आज भी जारी है। प्रदेश के गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव की फैक्ट्री-गोदाम और कार्यालयों पर यह सर्च जारी हैं। आयकर विभाग की टीम ने वित्तीय अनियमितताओं की सूचनाओं पर बीते बुधवार को छापेमार कार्रवाई शुरू की थी।
बता दें कि आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने बुधवार सुबह राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड समेत अन्य जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी। आईटी की कार्रवाई में करोड़ों रुपये की नकदी और लॉकर्स की चाबियां बरामद हुई हैं। आयकर विभाग की टीम बैंक लॉकर्स को खोलने की तैयारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि मंत्री यादव के कोटपुतली, जयपुर, गुडगांव, उत्तराखंड की फैक्ट्री और घरों पर यह सर्च चल रहा है। कोटपुतली स्थित राजस्थान फ्लैक्सिबल पैकिंग लिमिटेड कंपनी है जहां पर आटा पैकिंग का काम किया जाता था। यहीं से अन्य जिलों और राज्यों में सप्लाई दी जाती थी। मिड डे मील योजना की सप्लाई में अनियमितता पाई गई जिस पर आयकर विभाग की टीमें काम कर रही हैं।
सूत्रों की माने तो मंत्री के करीब 53 से अधिक ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में करीब 300 आयकर कर्मचारी और पुलिस के जवान शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ को भी कार्रवाई में साथ लिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 22 लॉकर्स की चाबियां और काफी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
संबंधित खबरें
'संपर्क टूटा, ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद', हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले क्या हुआ?
14 mins agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
1 hr agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
2 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
6 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines