जयपुर: भाजपा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा निशुल्क बांटा जा रहा है। भाजपा के इस फैसले पर गहलोत सरकार के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बोलते हुए कहा है कि, ‘तिरंगा बांट रहे हैं अच्छा कर रहे हैं लेकिन बीजेपी वालों को बिना टैक्स का आटा घी शक्कर जैसी चीजें भी लोगों को निशुल्क बाटनी चाहिए।’
आगे उन्होंने कहा कि यह महंगाई के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की एक कोशिश भर है। 15 अगस्त के दिन तो वैसे ही सभी अपने घर पर लगाते हैं भारतीय तिरंगा। लेकिन झंडा निशुल्क बटवाकर महंगाई के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए भाजपा यह सब कर रही है। हर घर पर अगर तिरंगा भाजपा द्वारा लगाया जा रहा है तो बिना टैक्स का आटा भी भेजें।
हर घर तिरंगा अभियान
बता दें कि भारत सरकार ने इस 75वें स्वतंत्रता दिवस पर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक बहुत ही अलग तरह की पहल की है। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने के इरादे से इस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को नाम दिया है- “हर घर तिरंगा”
पीएम मोदी ने मन की बात में की थी घोषणा
दरअसल, रविवार को अपने मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कहा कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिये अपने घर को तिरंगे से सजाएं। अपने सोशल मीडिया डीपी में भी तिरंगे की तस्वीर लगाएं। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक झंडा फहराने वाले नागरिकों को प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
6 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
8 hrs agoघात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
9 hrs agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
14 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
14 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
14 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
14 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines