---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Rajasthan: तिरंगा बांटना अच्छा है लेकिन बीजेपी वालों को बिना टैक्स का आटा घी शक्कर भी फ्री देना चाहिए- खाचरियावास

जयपुर: भाजपा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा निशुल्क बांटा जा रहा है। भाजपा के इस फैसले पर गहलोत सरकार के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बोलते हुए कहा है कि, ‘तिरंगा बांट रहे हैं अच्छा कर रहे हैं लेकिन बीजेपी वालों को बिना टैक्स का आटा घी शक्कर जैसी चीजें भी […]

---विज्ञापन---

जयपुर: भाजपा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा निशुल्क बांटा जा रहा है। भाजपा के इस फैसले पर गहलोत सरकार के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बोलते हुए कहा है कि, ‘तिरंगा बांट रहे हैं अच्छा कर रहे हैं लेकिन बीजेपी वालों को बिना टैक्स का आटा घी शक्कर जैसी चीजें भी लोगों को निशुल्क बाटनी चाहिए।’

आगे उन्होंने कहा कि यह महंगाई के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की एक कोशिश भर है। 15 अगस्त के दिन तो वैसे ही सभी अपने घर पर लगाते हैं भारतीय तिरंगा। लेकिन झंडा निशुल्क बटवाकर महंगाई के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए भाजपा यह सब कर रही है। हर घर पर अगर तिरंगा भाजपा द्वारा लगाया जा रहा है तो बिना टैक्स का आटा भी भेजें।

---विज्ञापन---

हर घर तिरंगा अभियान

बता दें कि भारत सरकार ने इस 75वें स्वतंत्रता दिवस पर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक बहुत ही अलग तरह की पहल की है। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने के इरादे से इस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को नाम दिया है- “हर घर तिरंगा”

पीएम मोदी ने मन की बात में की थी घोषणा

दरअसल, रविवार को अपने मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कहा कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिये अपने घर को तिरंगे से सजाएं। अपने सोशल मीडिया डीपी में भी तिरंगे की तस्वीर लगाएं। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक झंडा फहराने वाले नागरिकों को प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2022 04:19 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola