हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan: पाली में बेकाबू ट्रेलर ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 5 की मौत, 4 की हालत गंभीर

विज्ञापन
BJP leader Kripal Singh murder case

नई दिल्ली: राजस्थान के पाली में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू ट्रेलर ने कई श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 4 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को जोधपुर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु पैदल बाबा रामदेवरा मेले में दर्शन करने जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने इनको अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में से दो श्रद्धालुओं ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार हुए सभी श्रद्धालु भीलवाड़ा के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, हालांकि बेकाबू ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola