जयपुर: गृहमंत्री अमित शाह आज शाम राजस्थान की पवन धरा पर आ रहे हैं। गृह मंत्री जोधपुर में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। वे इस बैठक के बाद जोधपुर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की बैठक में भी शामिल होंगे।
ये रहेगा कार्यक्रम
बता दें कि अमित शाह आज शाम 6:30 बजे पहुचेंगे जैसलमेर स्थित एयरपोर्ट स्टेशन पहुंचने के बाद 6: 55 पर अमित शाह बीएसएफ सेक्टर हेड क्वार्टर डाबला पहुंचेंगे। यहां शाम 7:00 से 8:00 बजे तक अधिकारी उन्हें ब्रीफ करेंगे। इसके बाद बीएसए ऑफिसर्स इंस्टीयूट में रात्रि विश्राम के बाद वे शनिवार सुबह 9:40 बजे तनोट माता मंदिर पहुंचेंगे। माता के दर्शन के बाद सुबह 11:10 पर जोधपुर रवाना होंगे।
जोधपुर में अमित शाह कायलाना स्थित मोदी सरकार के ओबीसी वर्ग के लिए किए कार्य को जन-जन तक पहुंचाने और ओबीसी की जातियों के सामने आरक्षण व अन्य समस्याओं के प्रस्ताव रखे जाएंगे। इस राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। जिसके बाद वह वहां से रावण चबूतरा स्थित जनसभा में भाग लेंगे। अमित शाह की सुरक्षा में 1500 जवान 125 अधिकारी अमित शाह की अभूतपूर्व सुरक्षा में तैनात होंगे।
उल्लेखनीय है कि 2024 के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस बैठक में ओबीसी के बूथ-वार विस्तार पर विचार किया जाएगा। खबरों के अनुसार 2024 के आम चुनावों के लिए एक राजनीतिक संकल्प और रोडमैप होगा। वहीं, अगले साल के राजस्थान चुनावों में बीजेपी की भूमिका के लिए विचार-विमर्श भी होगा।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 mins agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
21 mins agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
13 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
13 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
15 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines