जयपुर: गृह मंत्री अमित शाह 9 और 10 सितंबर को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। गृह मंत्री जोधपुर में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। वे इस बैठक के साथ जोधपुर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की भी बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जोधपुर दौरे को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं।
अभी पढ़ें – Earthquake: जम्मू-कश्मीर में फिर कांपी धरती, कटरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके
बता दें कि जोधपुर में केंद्रीय गृह मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यहां भाजपा के संभाग स्तरीय बूथ संपर्क महाअधिवेशन व ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। 8, 9 और 10 सितम्बर को होने वाली इस बैठक के समापन समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। बीजेपी के इतने बड़े नेताओं के जोधपुर आने से पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
उल्लेखनीय है कि 2024 के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस बैठक में ओबीसी के बूथ-वार विस्तार पर विचार किया जाएगा। खबरों के अनुसार 2024 के आम चुनावों के लिए एक राजनीतिक संकल्प और रोडमैप होगा। वहीं, अगले साल के राजस्थान चुनावों में बीजेपी की भूमिका के लिए विचार-विमर्श भी होगा। इस बैठक में गैर-बीजेपी राज्यों में ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समुदाय हर चुनाव में पार्टी का समर्थन करे।
जोधपुर संभाग में कांग्रेस का 6 जिले बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही, जालोर और जोधपुर जिले आते हैं। इन छह जिलों में कुल 31 विधानसभा सीटें है। 31 में से 13 कांग्रेस, 15 बीजेपी, 2 निर्दलीयों और 1 सीट आरएलपी के पास है। मारवाड़ को कांग्रेस का गढ माना जाता है लेकिन भाजपा इस मिथक को तोड़ना चाहती है। मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि इसी लिए जोधपुर संभाग में इस मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
10 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
13 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
14 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
14 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines