जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी। जिससे 27 साल के कांस्टेबल की मौत हो गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कार का चालक सलमान खान के खिलाफ केस लड़ने वाला वकील है।
खबरों के मुताबिक जोधपुर पुलिस के नाका संख्या तीन पर देर रात तैनात पुलिस कांस्टेबल को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते 27 वर्षीय कांस्टेबल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपी कार चालक अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और आज कोर्ट में आरोपी को पेश किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित नाका संख्या 3 पर रात को ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल केतू बालेसर निवासी रमेश सारण डिवाइडर पर खड़ा था। इस दौरान 100 से ज्यादा की स्पीड से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उछल कर डिवाइडर पार जा गिरी।
रात को मौके पर तैनात एएसआई कानाराम ने बताया कि कार की स्पीड बहुत तेज थी। हम रात को कांस्टेबल को एम्स लेकर गए, जहां उसके सिर, रीढ़ की हड्डी सहित जगह चोटें आईं। एम्स के डॉक्टर्स ने रात को काफी प्रयास किए लेकिन उसे बचा नहीं पाए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रमेश के परिजन जोधपुर एम्स पहुंच चुके हैं। जोधपुर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ सहित सभी आला अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी है।
जोधपुर के लड़ा थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि आरोपी अधिवक्ता महिपाल विश्नोई को हिरासत में ले लिया है। महिपाल विश्नोई हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान के विरुद्ध विश्नोई समाज के अधिवक्ता के रूप कोर्ट में केस लड़ने से चर्चा में रहे हैं। और प्रदेश सरकार ने राजकीय अधिवक्ता के रूप में भी नियुक्ति दे रखी है। आज आरोपी वकील को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
संबंधित खबरें
नोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
1 hr agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
9 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
11 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
11 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
13 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
15 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
15 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
15 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
15 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines