बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के जेएनवीसी थाना इलाके में देर रात एक व्यक्ति का अधजला शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। देर रात तक पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी रही।
जानकारी के मुताबिक जयपुर रोड बाइपास पर एक होटल और एक निजी संस्थान के बीच सुनसान जगह में देर रात युवक का अधजला हुआ शव मिला। मृतक की पहचान अक्कासर निवासी बाबूलाल (22) पुत्र जगाराम के नाम से देर रात हुई। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौका मुआयना कर मौके से साक्ष्य जुटाए।
जेएनवीसी एसएचओ महावीर प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवक की हत्या हुई है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को जलाने का मामला लगता है। फिलहाल, शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
पुलिस के मुताबिक बाबूलाल के चचेरे भाई के खेत में करंट लगने से पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाबूलाल तीन-चार दिन से उसकी देखभाल कर रहा था। सोमवार की शाम करीब आठ बजे उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि वह गांव लौट रहा है, लेकिन जब वह सुबह तक नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।
अक्कासर निवासी बाबूलाल सोमवार शाम पीबीएम अस्पताल से घर लौटने को कह कर निकला था। लेकिन मंगलवार शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। वे गजनेर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने गए थे। चूंकि घटना स्थल पीबीएम था, इसलिए पुलिस ने उसे जेएनवीसी थाने भेज दिया। परिजन सुबह व्यास कॉलोनी थाने पहुंचे तो उन्हें वापस गजनेर भेज दिया गया। शाम को शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के लिए उसे वापस बुलाया।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 hr agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
2 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
5 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines