जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य को धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है, जिसके लिए पूजा स्थलों को हर तरह की सुविधाओं से लैस किया जाना चाहिए। उन्होंने धार्मिक मेलों के प्रबंधन की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को उनके सुरक्षित संचालन के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है। राज्य सरकार की मंशा है कि राजस्थान को धार्मिक पर्यटन के अद्भुत केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।’ सीएम गहलोत ने बैठक में कहा, “राज्य के सभी धार्मिक स्थल सुंदर और सभी सुविधाओं से लैस होने चाहिए।” बैठक में धार्मिक नेताओं ने भी वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेलों में सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सही ढंग से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री गहलोत ने धर्मगुरुओं से सुविधाओं में सुधार के लिए सुझाव भी मांगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार धार्मिक मेलों के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए काम कर रही है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक स्थलों पर पेयजल की सुविधा, शौचालय, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं सहित सभी मांगों पर सरकार विचार करेगी और धन की कोई कमी नहीं होगी। बैठक में देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत और मुख्य सचिव उषा शर्मा मौजूद रहीं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
11 mins agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 hr agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 hr agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 hr agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
2 hrs agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
3 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
3 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
3 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines