राजस्थान में होगा शहरी-ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन, 53 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, CM गहलोत करेंगे शुरुआत
Edited By Arpit Pandey

rajasthan urban rural olympics
Edited By Arpit Pandey

rajasthan urban rural olympics
Rajasthan News: राजस्थान में जल्द ही ‘शहरी-ग्रामीण ओलंपिक’ का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि अब तक 53 लाख से ज्यादा लोगों ने ओलंपिक के लिए रजिस्ट्रेशन करवा भी लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 जून को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
राजस्थान ‘शहरी-ग्रामीण ओलंपिक’ का आयोजन 23 से 29 जून तक होगा। जिसमें 41 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग ग्रामीण अंचल से शामिल होंगे। जबकि 12 लाख 36 हजार से अधिक लोग शहरी एरिया के हैं। खास बात यह है कि सरकार के इस आयोजन में 130 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जिसकी तैयारियां राज्य सरकार की तरफ से शुरू कर दी गई हैं।
खास बात यह है कि ‘शहरी-ग्रामीण ओलंपिक’ में लोगों की क्रेज भी अलग-अलग स्पोर्टस में है। ग्रामीण अंचलों में जहां सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कबड्डी के लिए हुए हैं तो दूसरे नंबर टेनिस बॉल शामिल हैं। इसके अलावा रस्साकस्सी, खो-खो, वॉलीबॉल के लिए भी अच्छी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं शहरों की बात की जाए तो शहरों में ओलंपिक खेलों में टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए सबसे ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। इसके अलावा एथलेटिक्स में भी शहरी लोगों की दिलचस्पी है।
बता दें कि पिछले साल भी सरकार ने यह आयोजन करवाया था। लेकिन इस बार आयोजन को और भव्य बनाने के लिए सरकार ने ‘शहरी-ग्रामीण ओलंपिक’ में 90 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च किया जा रहा है। इस बार ब्लॉक, वार्ड और जिला स्तर भी खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: