जयपुर: राजस्थान के अशोक गहलोत सरकार ने दिवाली से पहले बेरोजगार युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब राजस्थान की सभी भर्तियों में आवेदन करने के लिए चार साल तक आयु में छूट दे दी हैं। इसके लिए राज्पाल की और से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। बता दें कि यह छूट 31 दिसंबर, 2020 से 31 दिसंबर, 2024 तक दी गई हैं। यह ऊपरी आयु सीमा नियमों में बदलाव किया गया है।
दरअसल राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में लिखा गया है कि नियम के संशोधन के तहत जो व्यक्ति 31 दिसंबर, 2020 को ऊपरी आयु सीमा के भीतर था, उसे 31 दिसंबर, 2024 तक आयु सीमा के भीतर ही समझा जाएगा। राज्यपाल की ओर से ही राजस्थान लोक सेवा आयोग लिपिकवर्गीय और अधीनस्थ सेवा नियम तथा विनियम 1999 को और संशोधित करने के लिए इसके द्वारा आयु सीमा मानदंड में बदलाव को मंजूरी दी जाती है।
राजस्थान के राज्यपाल की ओर से संयुक्त शासन सचिव रामनिवास मेहता ने शुक्रवार, 23 नवंबर, 2022 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के इस निर्णय के बाद 113 विभागों की भर्तियों में इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जुलाई माह में कोरोना के कारण दो साल तक विभिन्न भर्ती परीक्षाएं नहीं हो पाने के मद्देनजर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्मीदवारों को उम्र में दो साल की छूट देने की घोषणा की थी।
गौरतलब है कि राज्य में करीब दो साल तक कोरोना का प्रकोप रहा। इस दौरान सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षाएं समय पर नहीं हो पाई। पाबंदियों के चलते भर्ती परीक्षाएं लगातार टल रही थीं। बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा भी मांग उठाई जा रही थी कि उन्हें ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाए। कोरोना काबू में आने के बाद अब फिर से भर्ती परीक्षाओं का आयोजन होने लगा है।
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
1 hr agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines